जीवन का यह मेरा-तेरा - यदि पृथक-पृथक तैरने का प्रयत्न करें तो संभवतया अधिकांश लोग पार हो सकते हैं। वैसे ही संसार रूपी नदी की मोह-ममता रूपी धारा में नौका निवासी रूपी कुटुम्बी, आपस में एक-दूसरे से मोह-ममता करके अर्थात तुम मेरी स्त्री हो, में तुम्हारा पति हूँ, तुम मेरे पुत्र हो, मैं तुम्हारा पिता हूँ इत्यादि कहते व मानते हुए यों ही जीवन...
जीवन का यह मेरा-तेरा -
यदि पृथक-पृथक तैरने का प्रयत्न करें तो संभवतया अधिकांश लोग पार हो सकते हैं। वैसे ही संसार रूपी नदी की मोह-ममता रूपी धारा में नौका निवासी रूपी कुटुम्बी, आपस में एक-दूसरे से मोह-ममता करके अर्थात तुम मेरी स्त्री हो, में तुम्हारा पति हूँ, तुम मेरे पुत्र हो, मैं तुम्हारा पिता हूँ इत्यादि कहते व मानते हुए यों ही जीवन खाने-पीने अथवा भोग-विलास में खो बैठते हैं।
लोक-परलोक के बारे में कभी विचारने को अवकाश ही नहीं मिल पाता। यदि गृह-कुटुम्ब में रहते हुए जीवन व्यतीत करें, तो अवश्यमेव इस संसार रूपी भव नदी से पार हो सकते हैं अर्थात गृहस्थाश्रम में रहते हुए भी हम सब जन्म-मरण के चक्र से छूट सकते हैं।
जैसे जो गांठ अभी या कुछ समय के बाद ही खोलनी या खुलनी है, उसे पोली- पोली बांधनी चाहिए। वैसे ही जिन मिथ्या देह-गेहादि, प्राणी-पदार्थों का साथ, आज नहीं तो चंद रोज बाद अवश्य ही छोड़ना या छूटना है, उनके साथ मोह-ममता की गांठ पोली-पोली ही बांधनी चाहिए अर्थात मोहासक्ति न करो, ताकि अंत में रोना न पड़े।
जैसे पतंग आकाश में कितनी भी अधिक ऊपर उड़े, किंतु जब तक डोर से न टूटे और चरखी से सम्बन्ध न छूटे तब तक उसका बार-बार ऊपर जाने, नीचे आने का क्रम समाप्त नहीं होता। वैसे ही मनुष्य कितनी ही तीर्थ यात्रा कर ले, माला फेर ले, योग, यज्ञ, तप, दान आदि कर ले अथवा देश-विदेश, बस्ती-वन, जंगल-पहाड़ में समुद्र के पार कहीं भी निवास कर ले, परन्तु जब तक पिता-पुत्र, पति-पत्नी, गृह-सम्पत्ति आदि से मोह-ममता रूपी रस्सी न टूटे, तब तक जन्म-मृत्यु रूपी आवागमन का चक्र समाप्त नहीं होता।
We Never find time to think about this world or the next. If we live our lives within our family, we can surely cross this worldly river, meaning we can escape the cycle of birth and death even while living in the householder's stage.
This mine and yours of life | Arya Samaj Indore | Book Your Marriage | Arya Samaj Legal Wedding | Arya Samaj Marriage Rituals | Arya Samaj Wedding Indore | Legal Marriage | Arya Samaj Mandir | Arya Samaj Marriage Rules | Arya Samaj Wedding Ceremony | Legal Marriage Help | Arya Samaj Mandir Helpline | Arya Samaj Online | Arya Samaj Wedding Rituals | Legal Marriage Helpline | Procedure of Arya Samaj Wedding | Arya Samaj Mandir Marriage | Arya Samaj Pandits for Gayatri Havan Indore